Job :-भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी का मिला मौका इस तिथि तक करें आवेदन

भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करने की चाहत रखते हैं तो ये खबर आपके काम की है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है. जिसके अनुसार बैंक में कई पद पर भर्ती की जाएगी.इस अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. उम्मीदवार इस अभियान के लिए आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 5 जून 2023 तय की गई है.

​रिक्ति विवरण: इस अभियान के जरिए 47 विशेषज्ञ कैडर अधिकारी पद पर भर्ती होगी.

​योग्यता: इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के बीई, बीटेक, एमसीए, एमई/एमटेक पास होना चाहिए.

​उम्र सीमा: भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 32 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

​सैलरी: इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 63,840 रुपये से लेकर 78,230 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा.
sources by social media

Advertisement