International News:जापान में लैंडिंग के दौरान प्लेन में लगी भीषण आग, विमान में सवार थे 300 से अधिक यात्री

जापान में  भूकंप और सुनामी आए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते कि एक और हादसे ने लोगों को दहला दिया। मंगलवार को जापान के टोक्यो हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर उतर रहे एक विमान में आग लग गई।

🔹टकराने की वजह से आग लगने का शक

अभी यह दुर्घटना किस वजह से हुई इसको लेकर साफ पता नहीं चल पाया है।हालांकि जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके ने हादसे को लेकर बड़ी जानकारी दी है। एनएचके ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान के लैंडिंग के बाद किसी अन्य विमान से टकराने की वजह से आग लगने का शक जताया जा रहा है।

🔹बड़ी दुर्घटना का शिकार हुई जापान एयरलाइंस,

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड कांग्रेस में अंतर्कलह: कुमारी सैलजा के एतराज के बाद हरीश रावत ने स्थगित की यात्रा, पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल

कई विदेशी मीडिया ने इस घटना की फुटेज जारी की है। इसमें साफ विमान की खिड़की और इसके नीचे से आग की लपटों को निकलते देखा सकता है।जापानी मीडिया के मुताबिक, जिस फ्लाइट में आग लगी है इसका नंबर JAL 516 था और इस फ्लाइट ने होक्काइडो से उड़ान भरी थी।जापान एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 516 जापान के स्थानीय समयानुसार 16:00 बजे न्यू चिटोस हवाई अड्डे से रवाना हुई और 17:40 बजे हानेडा में उतरने वाली थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Elections 2027: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल का इस्तीफा

🔹सभी यात्री सुरक्षित 

इस घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अग्निशमन दल आग बुझाने प्रयास कर रही है।समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अभी पता नहीं कितने लोगों को चोट लगी है।वहीं, जापान टाइम्स के मुताबिक, फ्लाइट से कुल 367 लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।