Uttarakhand News:उत्तराखंड पुलिस का साइबर अपराधियों ने फेसबुक पेज किया हैक, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो गया। एसटीएफ और साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खबर के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत फेसबुक आईडी की डीपी को बदला।

🔹युवती की अश्लील फोटो की अपलोड 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand मसूरी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, 2027 चुनाव की तैयारियों पर लिया फीडबैक संगठन की मजबूती और विकास कार्यों पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

साइबर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। कहीं से पासवर्ड और लॉगिन आईडी हासिल कर फेसबुक की डिस्प्ले पिक्चर बदल दी। पुलिस का लोगो हटाकर एक युवती की अश्लील फोटो लगाई। कुछ ही देर में लोगों ने इस पर कमेंट करने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand news:-अचानक सीएम धामी पहुंचे विधायक अरविंद पांडे के आवास, क्या सियासी दूरियों पर लगा विराम। क्या बोले अरविंद पांडे

🔹जाँच में जुटी पुलिस 

हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने डीपी को बदला। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल और साइबर पुलिस की टीम इसकी जांच में जुट गई है।