राजकीय महाविद्यालय गरुडॉबाज में निम्न मांगो को लेकर क्रमिक धरना शुरू

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

राजकीय महाविद्यालय गरुडॉबाज में पूर्व में स्वीकृत अंग्रेजी, अर्थशास्त्र एवं शिक्षाशास्त्र विषय के पद सृजन व महाविद्यालय में सत्र 2022-23 से कला संकाय के अंतर्गत (हिंदी, संस्कृत, राजनीतिशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र एवं शिक्षाशास्त्र) एम0ए0 विषय की मान्यता एवं प्रक्रिया प्रारंभ किए

 

 

 

 

जाने एवं महाविद्यालय में सत्र 2022 -23 से एम0 कॉम0 की मान्यता प्रदान किए जाने आदि की मांगो को लेकर दिनांक 01.08.2022 से श्री दीपक भैंसोंडा (कुमाऊ सह सयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के नेतृत्व में स्थानीय व्यक्तियों/छात्रों (150-200) द्वारा राजकीय महाविद्यालय गरुडॉबाज में समय 1030 बजे से क्रमिक धरना/प्रदर्शन/सांकेतिक तालाबन्दी आयेाजित की गयी ।

 

 

 

 

तत्पश्चात आज दिंनाक 17.08.2022 को श्री दीपक भैंसोंडा उपरोक्त के नेतृत्व में छात्र-छात्राआंे (150-200) द्वारा समय 12 बजे से महाविद्यालय गरुड़ाबाज से रोड मार्च कर कॉलेज प्रशासन, उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर समय 12:55 बजे तहसील भनौली (गुरूड़ाबाज) पहुंच कर तहसील भनोली का घेराव किया किया गया एवं तहसील परिसर में आकर तहसील प्रशासन कॉलेज प्रशासन उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत के विरुद्ध नारेबाजी की गई तहसील परिसर में उक्त लोगों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए

 

 

 

 

 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा श्री मोहन सिंह मेहरा विधायक जागेश्वर को फोन पर सूचना दी गई जिस पर विधायक जागेश्वर 2बजे तहसील भनौली पहुंचे तहसील परिसर पहुंचते ही प्रदर्शनकारियों द्वारा विधायक जी का घेराव किया गया धरना प्रदर्शनकारियों को काफी समझाने के बाद विधायक द्वारा समय 2.15 बजे सभी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया गया अपने संबोधन के दौरान विधायक द्वारा कहा गया कि उनके द्वारा उपरोक्त मांगों को लेकर मैं आपके साथ खड़ा हूं मैं आपके द्वारा चुना गया विधायक हूं आपकी बात कल तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है और आपकी उपरोक्त मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री जी से वार्तालाप की जा चुकी है

 

 

 

 

 

उपरोक्त मांगों पर एक माह के अंदर कार्रवाई हो जाएगी एक माह के अंदर करवाई ना होने की दशा में मैं स्वयं उपरोक्त मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को अपना समर्थन दूंगा विधायक के एक माह के आश्वासन के बाद दीपक भैसोडा (कुमाऊं सह संयोजक) द्वारा तहसील परिसर से धरनारत प्रदर्शनकारियों की सहमति से धरना समाप्त का निर्णय लिया गया एवं विधायक का धन्यवाद दिया गया एवं विधायक के समर्थन में नारेबाजी की गई

 

 

 

 

उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नंदन सिंह नेगी जिला पंचायत सदस्य खोला, राजेंद्र प्रसाद प्रधान काफली,कैलाश राम क्षेत्र पंचायत सदस्य नौगांव, हरीश बिष्ट पंचायत सदस्य, विशन भेसोड़ा क्षेत्र पंचायत सदस्य काफली,प्रकाश आर्य प्रधान कला ग्रहण दिनेश पांडे प्रधान धसपद, किशन सिंह बिष्ट प्रधान गुरुडा, पंकज आर्य लधोली, मनोज कुमार प्रधान माडम कृष्णा गेड़ा सरपंच गरुड़बाज,गौरव नैनवाल भाजपा मीडिया प्रभारी, लाल सिंह नगर मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,, भावना डसीला, सोनिया आर्य प्रेमा साहा पिंकी बिष्ठ,

 

 

 

 

 

देवकी गेडा जगदीश आर्य शेर सिंह कमल लाल शाह रोहित सिंह रोहित अनीता प्रकाश कुमार पूरन सिंह बिष्ट दीवान सिंह महेंद्र सिंह प्रकाश सिंह विक्रम सिंह पंकज खेड़ा गणेश चंद्र मदन राम शिवम पांडे सामाजिक कार्यकर्ता स्थानीय लोग शामिल रहे

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *