बागेश्वर में एनयूजेआई ने ब्लाक कार्यकारिणी की भंग

0
ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर में एनयूजेआई ने ब्लाक कार्यकारिणी की भंग।
अनिल पांडे जिला महामंत्री तो शेर सिंह ऐठानी बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष,

 

 

 

 

वरिष्ठ पत्रकार परसिलाल वर्मा बने संगठन के संरक्षक।
एनयूजेआई जिला कार्यकारिणी की प्रेस क्लब में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन हित के लिए वरिष्ठजनों और कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा संगठन हित के लिए एकजुट होने, पत्रकारों की समस्याओं के लिए एकजुट होकर उनका समाधान करने, अनुशासीत होकर संगठन हित के लिए कार्य करने का प्रस्ताव पारित हुआ।

 

 

 

 

वही समय समय पर विभिन्न सामाजिक हितों के लिए कार्य करने, त्रिमासिक बैठक करने पर चर्चा हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से ब्लाक कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव पारित हुआ। वही सर्वसम्मति से गरुड़ इकाई से अनिल पांडे को जिला महामंत्री, परसिलाल वर्मा को संरक्षक, और कपकोट से शेर सिंह ऐठानी को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ।जिसके बाद जिलाध्यक्ष द्वारा कोर कमेटी के द्वारा पारित प्रस्ताव पर सभी की रायसुमारी को संरक्षक समिति मंडल को भेजा।

 

 

 

 

जिस पर संरक्षक मंडल की संस्तुति के बाद ब्लाक इकाइयों को भंग कर जिला कार्यकारिणी में मिलाए जाने और संगठन हित के लिए कार्य करने वाले सदस्यों को जिलाकार्यकरिणी में शामिल करने की जिलाध्यक्ष गोविन्द मेहता ने घोषणा की।

 

 

 

 

 

 

बैठक में संरक्षक़ सुरेश पांडे,जगदीश उपाध्याय, परसिलाल वर्मा,शेर सिंह ऐंठानी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु गढ़िया, नवनियुक्त महामंत्री अनिल पांडे, योगेश नगरकोटी,महिला उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष सुष्मिता नगरकोटी, महिपाल सिंह भरड़ा,महेश पाठक मनोज कुमार हिमांशु जोशी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सहमंत्री जुगल कांडपाल ने किया। इस दौरान नवागत कार्यकारिणी पदाधिकारियो ने संगठन हित के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।

रिपोट हिमांशु गढ़िया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *