थक गए साहब अल्मोड़ा नगर के अन्तर्गत बदहाल आन्तरिक लिंक मोटर मार्गों की सुधारीकरण की मांग

0
ख़बर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा- विगत रात्रि की वर्षा में अल्मोड़ा नगर का नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत आन्तरिक लिंक मोटर मार्ग रानीधारा सड़क मार्ग की दीवार ग्रेस स्कूल के समीप ढह जाने से सड़क मार्ग फिर से बन्द हो गया हैं।

 

 

 

जिससे क्षेत्र की जनता को फिर से असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा हैं। सड़क मार्ग की दीवार गिरने की जानकारी देते हुए जन अधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी ने कहा कि विगत 17 मेई को सड़क मार्ग की बड़ी दीवार ढह गयी थी, उन्होंने क्षेत्र के विधायक मनोज तिवारी ऒर जिलाधिकारी से सड़क मार्ग की दीवार का निर्माण शीघ्र आरम्भ करवाने के लिए कहा था।

 

 

 

लगभग दो माह उक्त सड़क मार्ग बन्द रहा । क्षेत्र की जनता को अनेक परेशानियां उठानी पड़ी। मॆने पी डब्लू डी को निर्माणाधीन दीवार से सटी दीवार का भी उक्त समय में ही निर्माण करने के लिए कहा था। लेकिन विभाग द्वारा गम्भीरता से नहीं लिया गया, आज उक्त सड़क मार्ग फिर से बन्द हो गया हैं। जनहित के प्रति इसकी जवाबदेही किसके पास इसका कोई पता नहीं है। विगत वर्ष नवम्बर से आरम्भ सड़क के विभिन्न स्थानों पर सी सी निर्माण अधूरा पड़ा हैं। सड़क में अनेक स्थानों पर मलवा अटा पड़ा हैं। जलभराव से तलाब बना हुआ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

वहीं नगर पालिका के दूसरे आंतरिक सड़क मार्ग धार की तूनी से बीयरशिवा स्कूल एन टी डी सी सी मोटर मार्ग के अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त ऒर सड़क मार्ग में बड़े- बड़े गडढों पर भी नगर पालिका परिषद बोर्ड का ध्यानाकर्षण कराया हैं। क्षेत्र में प्रातःकाल से लेकर रात तक असंख्य बन्दरों का जमवाडा़ बना रहता हैं। एक दर्जन से अधिक लोगों को बन्दरों द्वारा काट दिया गया हैं। लेकिन जनहित के प्रति जवाबदेही से नगर पालिका परिषद बच रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

उन्होंने क्षेत्र के विधायक मनोज तिवारी, जिलाधिकारी ऒर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद से क्षतिग्रस्त दीवार का शीघ्र निर्माण एंव सड़क मार्ग से मलवा हटाने ऒर अधूरे सी सी मार्ग का शीघ्र निर्माण, धार की तूनी बीयरशिवा एन टी डी मोटर मार्ग के गडढों को यथाशीघ्र भरने सहित बन्दरों के बढ़ते आतंक से क्षेत्र सहित नगर की जनता को ठोस समाधान दिलाने की माँग की हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *