बड़ी खबर:पहलगाम के होटल में लगी भीषण आग, बुजुर्ग पर्यटक की मौत, एक महिला लापता

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में एक होटल में अचानक भीषण आग लग गई।आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला पर्यटक की मौत हो गई. वहीं मृतक उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली थी। होटल में आग लगने के बाद 6 पर्यटक होटल के अंदर फंस गए थे, हालांकि पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से होटल में फंसे लोगों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया।वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। 

🔹हादसे में देहरादून के पर्यटक की मौत 

गौर हो कि अनंतनाग जिले के पहलगाम में एक होटल में आग की लपटों की चपेट में आने से देहरादून की रहने वाले एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।मृतक की पहचान भूपिंदर गुल (76) पुत्नी दलबिंदर सिंह निवासी देहरादून के रूप में हुई है। जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शव को जनस्वास्थ्य केंद्र पहलगाम ले जाया गया।होटल में आग लगने के बाद 6 पर्यटक होटल के अंदर फंस गए थे, हालांकि पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। 

बता दें कि अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के लारीपोरा स्थित एक होटल में अचानक आग लगी गई।आग लगने से होटल में ठहरे लोगों में हड़कंप मच गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. हालांकि होटल प्रबंधन, स्थानीय लोगों, पुलिस और दमकल कर्मियों ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।वहीं आग किस वजह से लगी इसकी पड़ताल जारी है।

Advertisement