यहाँ 80 वर्ष की महिला की गला रेत कर हत्या
रूडकी के तासीपुर में वृद्ध महिला की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। वृद्ध महिला अपने बेटी के साथ घर पर अकेली रहती थी,
हत्या के वक्त मृतका महिला की बेटी घर से बाहर गई हुई थी। बेटी ने घर वापस कर देखा तो वृद्ध महिला का शव लहूलुहान फर्श पर पड़ा मिला। महिला की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची
और घटना जानकारी जुटाने में जुट गई। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। सीओ मंगलौर पंकज कुमार गैरोला ने बताया की वृद्ध महिला लीलावती जिसकी उम्र 80 वर्ष के लगभग है और अकेले घर में अपनी बेटी के साथ रहती थी।
अज्ञात लोगों द्वारा महिला की गला रेत का हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।