यहाँ uksssc भर्ती घोटाले और अन्य पदों पर भर्ती प्रकिया में हुई धांधली से बेरोजागर युवाओं ने किया प्रदर्शन
पौड़ी में केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ यूथ कांग्रेस नेताओ ने मिलकर आज कॉलेज गेट के बाहर uksssc भर्ती घोटाले और अन्य पदों पर भर्ती प्रकिया में हुई धांधली से बेरोजागर युवाओं के अहित पर आवाज बुलंद कर आज जमकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कॉलेज के छात्रो ने बताया कि भर्ती घोटाले से उनके सरकारी नौकरी को पाने के लिए बुने गए सपनो पर पानी फिर रहा है। जबकि नेताओ चहेते आसानी से नौकरी पा गए। जिनका खुलासा अब हो रहा है।
वहीँ यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव आशीष नेगी ने कहा कि अब भी कई सफेदपोश नेताओ के नाम उजागर होना बाकी है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग उठाई है।