यहाँ घट गई दुर्घटना नहाते समय दो लोग बह गए नदी में खोजबीन जारी अभी तक नही मिल पाए

0
ख़बर शेयर करें -

तपोवन नीम बीच पर नहाने के दौरान दो पर्यटक गंगा में बह गए एक पर्यटक को और पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया।

 

 

 

मुनीकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन में नीम बीच पर नहाने के दौरान दो पर्यटक गंगा में बह गए। एक पर्यटक को पुलिस ने रेस्क्यू कर बचा लिया है। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने गंगा में बहे पर्यटक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरु कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

मुनिकीरेती थाने के इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि गंगा में बहे पर्यटक का नाम अमरजीत निवासी दिल्ली है। जबकि रेस्क्यू कर बचाए गए पर्यटक की पहचान मनोज निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया दोनों पर्यटक अपने साथियों के साथ तपोवन में घूमने के लिए आए थे। नीम बीच पर नहाने के दौरान हादसा हो गया। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया कि सूचना के आधार पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची हुई है। गंगा में पर्यटक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *