यहाँ महिला घर के अंदर लगाई फाँसी देखिये कैसे लोगों ने दरवाजा खोलकर बचाई जान

0
ख़बर शेयर करें -

*कालसी पुलिस द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फांसी के फंदे पर झूलती महिला के बचाए गए प्राण*

     थानाध्यक्ष कालसी अशोक राठौड़ को जरिए दूरभाष सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खादर जो की कालसी से करीब 4 किमी दूरी पर है, एक महिला आपसी घरेलू झगड़े के कारण घर में अंदर से कुंडी लगाकर बंद हो गई है, और अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही हैं, इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष कालसी मय पुलिस बल के मात्र 6 मिनिट में मौके पर पहुंचे, देखा कि एक कमरे में अंदर से कुंडी बंद थी,

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

खिड़की की जाली तोड़कर देखा तो उक्त महिला पंखे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर लटकी हुई हैं, बिलकुल भी देरी न करते हुए दरवाजे को तोड़कर महिला को फंदे से उतारा गया, महिला जीवित अवस्था में थी, उसको तुरंत सरकारी वाहन से पीएचसी हॉस्पिटल कालसी लाया गया, महिला का त्वरित इलाज किया गया, यदि थोड़ी देर हो जाती तो महिला की मृत्यु हो सकती थी,

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

घटना के अन्य कारणो के संबंध में जांच की जा रही हैं, बाद जांच अवशायक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, इस प्रकार थाना कालसी पुलिस द्वारा सूचना प्राप्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुई महिला के प्राणों को बचाया गया, पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों व उच्चाधिकारी गणों द्वारा भूरी भूरी प्रसंशा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *