यहाँ 26 वर्षीय युवक ने फंदे से लटक कर दी आत्महत्या

 

लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी राजीव नगर घोड़ानाला बिन्दुखत्ता में एक 26 वर्षीय एक युवक ने गृह क्लेश के चलते घर के अंदर कमरे में लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली

 

 

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
जानकारी के मुताबिक पश्चिमी घोड़ानाला स्थित लालकुआं राजीव नगर के 26 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र रामपाल ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज ने कमरा खोलकर पंखे से लटके शव को नीचे उतारा । और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

पुलिस ने द्वारा आसपास में रहने वाले लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि गृह क्लेश मे प्रेमपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है हालांकि अभी तक कोतवाली में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं ।