यहाँ नदी से भैस पार कराते समय 13 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने बनाया निवाला

0
ख़बर शेयर करें -

 

खटीमा के सुनपहर गांव में भैंस को नदी पार करा रहे 13 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने नदी में खींचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से नदी में दिख रहे मगरमच्छ को पकड़ा।

 

 

वन विभाग ने सरकारी अस्पताल में मगरमच्छ का एक्स-रे कराया। एक्स-रे में मगरमच्छ का पेट खाली होने के कारण मगरमच्छ को इलाज हेतु वन विभाग की टीम रुद्रपुर ले गई। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों से वार्ता कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

 

 

उधम सिंह नगर जनपद सीमांत कोतवाली क्षेत्र खटीमा यूपी बॉर्डर से लगे सुनपहर गांव में बहने वाली देवहा नदी से भैस पार कराते समय 13 वर्षीय वीर सिंह को मगरमच्छ ने पानी मे खींचा। मासूम बच्चे को मगरमच्छ द्वारा पानी में खींच कर मारने की सूचना पर ग्रामीणों का हुजूम लगा। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

काफी ढूंढने के बाद बच्चे का कोई पता नहीं लगा। ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से नदी में दिख रहे मगरमच्छ को पकड़ा। मगरमच्छ को वन विभाग और पुलिस की टीम खटीमा सरकारी अस्पताल में लाई। मगरमच्छ द्वारा 13 वर्षीय वीर सिंह को खाने की आशंका के चलते वन विभाग की और पुलिस की टीम ने द्वारा मगरमच्छ का सरकारी अस्पताल में एक्सरे कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

सरकारी अस्पताल में मगरमच्छ के एक्स-रे में पेट में कुछ नहीं मिलने के बाद वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ को इलाज के लिए रुद्रपुर ले जाया जा रहा है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित के परिजनों से फोन पर वार्ता कर उन्हें हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *