Health Tips:अलसी के बीज खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे, इस तरह करें इसका सेवन

ख़बर शेयर करें -

अलसी खाने से शरीर को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।खासतौर पर महिलाओं के लिए अलसी के बीज काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। यहां आपको अलसी खाने से जुडे़ फायदों की जानकारी देते हैं।आयुर्वेद की माने तो अलसी का महत्वपूर्ण स्थान है। अलसी के बारीक और चमकदार बीजों में सेहत के जुड़े कई बड़े राज छुपे हुए होते हैं।अलसी का इस्तेमाल बीज, पाउडर और तेल की फॉर्म में जरूरत के अनुसार किया जा सकता है।

🔹हार्ट को अलसी रखती है फायदेमंद

ओमेगा 3 फैटी एसिड अलसी में पाया जाता है। इस वजह से शरीर को एक या दो नहीं बल्कि कई तरह के फायदे होते हैं। अलसी की वजह से हार्ट को सेहतमंद रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं अलसी का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ने से रोका जा सकता है।इसके अलावा अलसी का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन भी नियमित होता है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:हिम शैल शिखर जैसे अटल प्रहरी रहते हुए कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी वीरों को अल्मोड़ा पुलिस का नमन

🔹अलसी खाने से कब्ज से मिलेगी राहत

अलसी का सेवन भूनकर या किसी भी तरह किया जा सकता है। वहीं कुछ लोग खाने में अलसी का तेल भी इस्तेमाल करते हैं। दूसरी ओर अलसी के बीज में फाइबर होता है।जिसकी वजह से पाचनतंत्र दुरूस्त रखने में मदद मिलती है। वहीं अगर अलसी का रोजाना इस्तेमाल किया जाए तो खाना आसानी से पचने लगता है।साथ ही अलसी के सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:दीपावली पर्व के अवसर पर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग,24 घंटे सक्रिय रहेंगी सभी स्वास्थ्य सेवाएं

🔹वजन घटाने में अलसी मददगार

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अलसी को खाने से बार बार भूख लगने की समस्या से छुटकारा मिलता है और इसी वजह से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।आप अलसी को पकी हुई सब्जियों में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।