Haldwani News:यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

0
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के कलावती कॉलोनी में 21 वर्षीय एक युवक ने घर में आत्महत्या कर ली।सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मौत से पहले युवक ने परिवार वालों के लिए सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें आत्महत्या के लिए खुद जिम्मेदार बताया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

🔹युवक ने कमरे में की आत्महत्या

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:डोटियाल गांव में किसानों को मिला सोयाबीन से टोफू निर्माण और आधुनिक कृषि यंत्रों का व्यावहारिक प्रशिक्षण

बताया जा रहा है कि युवक कोचिंग क्लास से कंपटीशन की तैयारी कर रहा था।मृतक युवक की मां भी बच्चों को कोचिंग की पढ़ाई कराती हैं।शुक्रवार को युवक की मां कोचिंग पढ़ाने गई थी, जबकि उसके पिता ड्यूटी गए हुए थे।शाम को जब मां घर लौटी तो युवक का कमरा अंदर से बंद था, जहां खिड़की से झांक कर देखा तो उसका बेटा पंखे से लटका हुआ था।आनन-फानन में लोगों ने सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा चमोली जिले के किसानों हेतु “पर्वतीय कृषि के लिए उच्च मूल्य वाली फसलें और संबंधित उद्यम” पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

🔹घटना की हर एंगल से जांच

मौत से पहले युवक ने परिवार वालों के लिए सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें आत्महत्या के लिए खुद जिम्मेदार बताया है। बेटे की मौत के बाद से परिवार में कोहरा मचा हुआ है। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *