अल्मोड़ा जिलाधिकारी की अच्छी पहल आदर्श स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा द्वारा निर्मित झण्डों के लगाए स्टाल

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, आदर्श स्वयं सहायता समूह, विकास खण्ड हवालबाग जनपद अल्मोड़ा की महिलाओं द्वारा हर घर झण्डा अभियान के तहत् विकास भवन परिसर में स्टाल लगाया गया,

साथ ही महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु जिलाधिकारी वंदना द्वारा भी झण्डा क्रय किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा भी स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित झण्डों को क्रय किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

आदर्श स्वयं सहायता समूह की सदस्या सीमा कुमारी (निवास खत्यारी) ने बताया की उन्होंने खुशहाली समूह के साथ मिलकर अभी तक 2000 तिरंगे झंडे निर्मित किए हैं तथा 1000 तिरंगे झंडे *हर घर झंडा* अभियान के तहत और बनाए जाएंगे।

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन भी  लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

इस दौरान विकास भवन, कलेक्ट्रेट के अधिकारियों तथा कर्मचारियों एवं मेडिकल कॉलेज के शोधार्थियों तथा अन्य ने भी तिरंगे क्रय किए। इस दौरान 80 से भी अधिक झंडे खरीदे गए।

परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल ने बताया कि जनपद के 41 स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगभग 16000 तिरंगे झंडे निर्मित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *