एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं ये भारत के टॉप कैम्पिंग प्लेस,नेचर के करीब ले जाएंगी ये जगह

0
ख़बर शेयर करें -

अगर आप अपने होलीडे में नेचर को करीब से जानना चाहते हैं और एडवेंचर भी करना चाहते हैं तो आपके लिए कैंपिंग सबसे अच्छा विकल्प है। भारत में ऐसे कई कैंपिंग प्लेस हैं जहां जाकर आपको अलग ही दुनिया में पहुंचने का एहसास होगा।यहां आप भीड़ भाड़ से दूर रहकर खुद के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। या फिर फ्रेंड एंड फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। 

स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के केलांग जिले में स्थित स्पीति वैली कैंपिंग के लिए बेस्ट जगह है। दुनियाभर के लोग यहां कैंपिंग के लिए आते हैं और यहां के स्वच्छ वातावरण को करीब से जानते हैं। पहाड़ों के बीच से गुजरती नीले पानी की झील, मठ और गिने चुने घर इस जगह को बेहद खास बना देते हैं। स्पीति वैली आने के लिए बेस्ट टाइम है मई से अक्टूबर के बीच। यहां आने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है कुल्लू का भुंतर हवाई अड्डा, जो यहां से 54 किलोमीटर दूर है। वहीं मनाली यहां से 177 किलोमीटर दूर है और वहां से कई बसें स्पीति वैली के लिए जाती हैं। 

 

चंद्रताल झील, हिमाचल प्रदेश 

चंद्रताल झील मनाली से करीब 111 किलोमीटर दूर है।कैंपिंग का नया अनुभव पाना चाहते हैं तो आपके लिए हिमाचल प्रदेश की चंद्रताल झील अच्छा विकल्प है। पहाड़, झील और पेड़, एक नेचर लवर को जो कुछ भी चाहिए वो सब आपको यहां मिलेगा। यहां की झील इतनी खूबसूरत है कि इसे लेक ऑफ मून नाम से जाना जाता है। समुद्र तल से करीब 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यहां के ट्रैक पर ट्रैकिंग करने का भी अपना अलग ही मजा है। यहां कैंपिंग का अनुभव शानदार रहेगा। चंद्रताल झील मनाली से करीब 111 किलोमीटर दूर है। मनाली से टैक्सी या बस से आप यहां आ सकते हैं। 

 

त्सो मोरीरी, लद्दाख 

 लद्दाख का त्सो मोरीरी भारत के बेस्ट कैंपिंग प्लेस में से एक है। यह दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक। यहां कैंपिंग का सबसे अच्छा समय मई से सितंबर के बीच है। उस समय झील का पानी जमा हुआ नहीं होता। यहां रात के समय आपको इतने तारे दिखेंगे, जितने शहरों में आपने कभी नहीं देखे होंगे। यहां लोग दिन में आसपास की सुंदरता निहारते हैं तो रात को सितारों को कैमरे में कैद करते हैं। यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट लेह का कुशोक बकुला रिम्पोची हवाई अड्डा है। लेह एयरपोर्ट से त्सो मोरीरी करीब 220 किलोमीटर दूर है। आप कैब से यहां पहुंच सकते हैं। 

 

ऋषिकेश, उत्तराखंड 

आध्यात्म, एडवेंचर, नेचर और कैंपिंग सभी कुछ एक ही ट्रिप में चाहिए तो सीधे चले आइए उत्तराखंड के ऋषिकेश। अगर आप भी रोज रोज की भाग दौड़ से परेशान हो चुके हैं और कुछ दिन नेचर के नजदीक रहकर गुजारना चाहते हैं तो यहां आपको कई बेहतरीन ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां कैंपिंग के साथ आप रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, बंजी जंपिंग भी कर सकते हैं। ऋषिकेश में कैंपिंग का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी करीब 233 किलोमीटर है। यहां की रोड कनेक्टिविटी अच्छी है। वहीं सबसे नजदीकी एयरपोर्ट देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है। यहां ट्रेन और बस से भी आया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *