श्रावण के पहले सोमवार पर बदरीनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 15.27 लाख से अधिक यात्रियों ने किए दर्शन*

0
ख़बर शेयर करें -

 

श्रावण के पहले सोमवार पर बदरीनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 15.27 लाख से अधिक यात्रियों ने किए दर्शन*

रिमझिम बारिश के बीच ‘भू-बैकुंठ’ में लौटी रौनक: श्रद्धालुओं का आंकड़ा 15 लाख पार, आदिकेदारेश्वर में किया जलाभिषेक*
मानसून के बावजूद श्री बदरीनाथ धाम में तीर्थाटन चरम पर, टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड
भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम में श्रावण के पहले सोमवार पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, टूटे रिकॉर्ड*

 

बदरीनाथ धाम: पवित्र भू-बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम में श्रावण मास के पहले सोमवार के अवसर पर तीर्थाटन अपने चरम पर पहुँच गया है। रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री बदरी विशाल के दर्शन और पूजन के लिए बदरी पुरी पहुँच रहे हैं, जिससे धाम में एक बार फिर से जबरदस्त रौनक लौट आई है।
श्रावण सोमवार के विशेष पर्व पर तीर्थयात्री भगवान बदरी विशाल के दिव्य दर्शनों के साथ-साथ तप्त कुंड के समीप विराजमान भगवान आदिकेदारेश्वर महादेव मंदिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक करते नजर आए।
15 लाख 27 हजार के पार पहुँचा आंकड़ा मानसून सीजन की शुरुआत के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। धाम में श्रद्धालुओं की आवक लगातार बढ़ने से अब तक का रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा 15 लाख 27 हजार को पार कर चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  ## **देहरादून: फर्जी तलाकनामे के आधार पर दूसरी शादी करने वाले पूर्व SDO राजीव नयन नौटियाल गिरफ्तार, दूसरी पत्नी ने ही भिजवाया जेल**

 

 

मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे तीर्थ यात्री बिना किसी परेशानी के सुगमता पूर्वक श्री बदरी विशाल जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *