Almora News:नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

0
ख़बर शेयर करें -

नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में नेपाली मूल के एक अधेड़ की मौत हो गई। सड़क में पड़े मिले नेपाली मूल के व्यक्ति को स्थानीय लोग जिला अस्पताल लाए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि शनिवार की देर रात नगर के लक्ष्मेश्वर स्थित खुटकुनी भैरव मंदिर के पास सड़क में एक व्यक्ति पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के छात्र पहुंचे आंचल डेयरी, जाना दूध पाश्चुरीकरण और खाद्य सुरक्षा का वैज्ञानिक आधार

राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय जन प्रतिनिधियों को दी। लोगों ने सूचना देकर 108 को बुलाया। एबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान वीरेंद्र (40) मूल निवासी नेपाल के रूप में हुई। वर्तमान में वह परिवार संग धार की तूनी में रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:विराट हिंदू सम्मेलन 2026: टाटिक और फालसीमा बनीं उप-बस्तियां, 22 फरवरी को सिमकिनी मैदान में उमड़ेगा जनसैलाब

रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। अधेड़ की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *