Cyber Crime News : घर बैठ कर पैसा कमाने के चक्कर में गंवाए आठ लाख से अधिक रुपये, हुआ ठगी का शिकार

ख़बर शेयर करें -

साइबर जालसाजों के झांसे में आकर पैसे गंवाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आनलाइन कमाई के झांसे में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने झांसे में लेकर पीड़ित से 8.90 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर वसंत विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जाने पूरा मामला 

यह भी पढ़ें 👉  Big News उत्तराखंड में ऐतिहासिक शैक्षिक सुधार: लागू हुआ 'अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम', मदरसा बोर्ड एक्ट समाप्त

एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि सुधांशु शर्मा निवासी देहरादून न्यू कॉलोनी, बल्लूपुर ने तहरीर दी। बताया कि व्हाट्सएप पर ऑनलाइन कमाई से जुड़ा मैसेज आया। पीड़ित ने रुचि दिखाई तो कुछ लोगों ने अलग-अलग नंबरों से पीड़ित से चैट शुरू की। बड़े बड़े झांसे देकर टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा गया।

🔹मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही 

यह भी पढ़ें 👉  ​Uttrakhand News:CM धामी ने ग्राफिक एरा भीमताल में किया एकेडमिक ब्लॉक व ऑडिटोरियम का उद्घाटन, 'कौशल ज्योति योजना' की शुरुआत

इसके बाद कमाई के टास्क देकर आरोपियों ने पीड़ित से रकम जमा करवानी शुरू कर दी। पहले दस हजार रुपये जमा किए। इसके बाद बड़े टास्क में मोटी कमाई की बात कहते हुए पीड़ित से कुल 8.90 लाख रुपये जमा कराए गए। एसओ महादेव उनियाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।