भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति में सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की करी अपील

0
ख़बर शेयर करें -

आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में मंडल स्तरीय कार्यसमिति का आयोजन किया गया। यह बैठक जागेश्वर मण्डल के आरतोला में आयोजित की गयी , जिसमें निम्नवत बिन्दुओ पर चर्चा की गई। 

जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी किसान मोर्चा हरीश परगाई द्वारा किसानों को आय दोगुनी करने पर जन संपर्क के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

•बैठक में यह लोग रहे मौजूद 

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री हरीश बिष्ट, जिला मंत्री किसान मोर्चा लक्ष्मण सिंह गैडा, मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, बलवंत सिंह गैड़ा, महेंद्र सिंह मेहरा, गोपाल सिंह बिष्ट, जीवन सिंह, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा  हीरा सिंह नेगी(हरीश) , मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मालती बिष्ट, व मंडल स्तरीय दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री किसान पंकज पाण्डे द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *