अपराधों सड़क दुर्घटनाओं को लेकर रहें सतर्क — पुलिस अधीक्षक

0
ख़बर शेयर करें -

*पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ लिया गया मासिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

         आज दिनांक:- *31.10.2022*  को *श्री अमित श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद बागेश्वर* द्वारा पुलिस लाईन बागेश्वर में जनपद बागेश्वर पुलिस के सभी थाना/ शाखा /पुलिस लाईन के अधिकारी/ कर्मचारियों के साथ लिया गया *मासिक सम्मेलन/ अपराध गोष्ठी।

*सर्वप्रथम महोदय द्वारा पूर्व माह में मासिक सम्मेलन* में दिये गये दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गयी।
👉उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी निजी, पारिवारिक/विभागीय व अन्य प्रकार की समस्याओं के बारें में जानकारी ली गयी तो किसी के द्वारा किसी प्रकार की समस्या का होना नहीं बताया गया।

  *तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक, महोदय द्वारा निम्न बिंदुओं पर वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*
➡️माह में प्राप्त आदेश-निर्देशो के सम्बन्ध में समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को अवगत कराते आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

➡️अपराधों के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम/ओवरलोडिंग/नाबालिक द्वारा गाड़ी ना चलाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

➡️*महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय/रेंज स्तर* पर चलाए जा रहे अभियान में शत-प्रतिशत कार्यवाही किए जाने व मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अधिक से अधिक कानूनी कार्यवाही की जाय।

➡️ तत्पश्चात महोदय द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही- गुण्डा, *गैगस्टर, 107/116 सीआरपीसी, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने, NBW/नोटिस को शत-प्रतिशत तामील कराये जाने, साईबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किए जाने, लम्बित मालों का निस्तारण कराये जाने, लम्बित विवेचनाओं /अभियोगों से संबंधित मामलों का निस्तारण/ शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये।*

➡️सरकारी आवास/बैरिकों/ भवनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए मरम्मत हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।  *डायल 112/”उत्तराखंड पुलिस एप” में प्राप्त सूचनाओं* पर तत्काल कार्यवाही कर सही प्रकार से निस्तारण किया जाय। *पुलिस और जनता के बीच अच्छा व्यवहार बनाये रखने, ड्यूटी के दौरान साफ सुथरी वर्दी धारण करने, नशे का प्रयोग ना करने सभी से मित्रतापूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिये गये।*
➡️ अपने फोन में *“उत्तराखंड पुलिस एप” डाउन लोड करने एवं आम जनता को इसके प्रति जागरूक करने हेतु बताया गया।*

➡️ *सभी सम्बन्धित को संचार व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु बताया गया।*

   रिपोर्ट। हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *