Uttarakhand News:पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने काफिला रोककर सड़क किनारे चोटिल गौवंशीय पशु का कराया इलाज

उत्तराखंड के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जो काम किया, उसकी सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है। मंत्री जब सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के सिडकुल से रविवार देर रात लौट रहे थे, तभी मंत्री की नजर सड़क किनारे चोटिल गौवंशीय पशु पर पड़ गई।

🔹देर बाद पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की टीम पहुंची

उन्‍होंने काफिला रोका और खुद गौवंशीय पशु को अपनी मोबाइल टॉर्च की लाइट से देखने लगे। मंत्री ने मौके पर ही क्षेत्र की पशुपालन टीम को फोन कर पूरी जानकारी दी।कुछ ही देर बाद पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की टीम वहां पहुंची और गौवंशीय पशु का इलाज करने में जुट गए। इस दौरान कुछ डॉक्टरों ने मंत्री से जाने का अनुरोध किया।

🔹हर किसी ने की तारीफ 

यह भी पढ़ें 👉  दुबई में तिरंगा फहराने का सपना, लेकिन आर्थिक तंगी बनी रोड़ा! नैनीताल की बेटी अंजलि आर्य ने पीएम मोदी और सीएम धामी से लगाई गुहार नैनीताल (उत्तराखंड) एक तरफ जहाँ प्रदेश और देश की सरकारें *"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ"* और बेटियों को खेलों में आगे बढ़ाने के बड़े-बड़े दावे करती हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड की एक और होनहार खिलाड़ी व्यवस्था की अनदेखी का शिकार होकर निराशा के भंवर में फँस गई है। नैनीताल जिले की प्रतिभाशाली एथलीट अंजलि आर्य का चयन दुबई में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का उनका सपना बिल्कुल करीब था, लेकिन ऐन वक्त पर आर्थिक तंगी और सरकारी सहायता न मिलने के कारण अंजलि दुबई जाने से वंचित रह गईं। खेल मंत्री और सरकार पर उठे सवाल अंजलि आर्य का कहना है कि उन्होंने खेल मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन के कई चक्कर काटे, लेकिन प्रदेश के खेल मंत्री और संबंधित अधिकारियों की तरफ से कोई ठोस ध्यान नहीं दिया गया। एक खिलाड़ी, जिसे मैदान में पसीना बहाकर देश के लिए मेडल जीतना चाहिए था, उसे पैसों के इंतजाम के लिए दफ्तरों के धक्के खाने पड़े। खेल तंत्र की इस बेरुखी ने न केवल इस बेटी का मनोबल तोड़ा है, बल्कि सरकार के दावों पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। "सपना देश के लिए खेलने का था, लेकिन आर्थिक कमी ने कदम रोक दिए। जब सरकार से मदद नहीं मिली, तो अब मुझे अपने प्रदेश और देश की जनता पर ही भरोसा है।" — अंजलि आर्य अब जनता से ही उम्मीद! ऐसे करें मदद** उत्तराखंड की इस प्रतिभावान बेटी का हौसला टूटने न पाए, इसके लिए अब अंजलि ने देश और प्रदेश की जनता से आर्थिक सहयोग की मार्मिक अपील की है। अगर आप भी इस बेटी के सपनों को उड़ान देना चाहते हैं, तो सीधे उनके बैंक खाते में सहयोग राशि भेज सकते हैं: खिलाड़ी का नाम: अंजलि आर्य (Anjali Arya) बैंक का नाम:पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) खाता संख्या (A/C No.) 9949000100026745 CIF ID R31525177 खाता प्रकार (M/O Oper.) SELF आइए, मिलकर नैनीताल की इस बेटी का सहारा बनें ताकि आने वाले समय में आर्थिक तंगी किसी भी हुनरमंद खिलाड़ी के सपनों के बीच न आ सके!

लेकिन मंत्री ने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर खुद इलाज होने तक मौके पर खड़े रहे। इससे पशुपालन विभाग के डॉक्टरों का हौसला अफजाई हुआ और चोटिल गौवंशीय पशु को भी इलाज मिल गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

इस काम के कुछ अंश जब मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की तो उनकी हर किसी ने तारीफ की। बहरहाल, उत्तराखंड में कुछ ऐसे काबिल और जनता के चहेते जनप्रतिनिधि भी हैं, जो लीक से हटकर काम कर सरकार की मंशा को आगे बढ़ा रहे हैं।

Advertisement