मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालाढूंगी को दी करोडों की सौगात इतनी योजनाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज कालाढूंगी पहुंचे, पहली बार कालाढूंगी विधानसभा पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम ने कालाढूंगी के विकास के लिए 95 करोड़ के लागत की 36 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, और विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद रहे,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालाढूंगी को उप मंडी और निहाल नदी में डबल लेन पुल सौगात दी। जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा की सरकार का प्रयास है की उत्तराखंड का हर क्षेत्र विकास की मुख्यधारा में शामिल हो और जनता के सहयोग से हम सभी कामों को आगे बढ़ा रहे है। वहीं चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने रजिस्ट्रेशन करा लिए है इस बार चारधाम यात्रा में पिछले साल का रिकॉर्ड टूटेगा, आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के वहां दर्शन हो और उन्हें कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे है।