मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका योजना: आवेदन और भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका योजना: आवेदन और भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
चंपावत : वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत संचालित ‘मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका योजना’ के अंतर्गत आवेदन करने वाली छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन के निर्देशों के क्रम में योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन और प्रोत्साहन धनराशि भुगतान की समय-सीमा को विस्तारित कर दिया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री आरएस सामंत ने जानकारी देते हुए बताया कि संशोधित समय-सीमा के अनुसार अब पात्र बालिकाएं 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। योजना की नई समय-सीमा एवं मुख्य बिंदु:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि:31 अगस्त 2026
जनपद स्तरीय सत्यापन की अंतिम तिथि:30 सितंबर 2026
धनावंटन व अंतिम भुगतान की तिथि:30 नवंबर 2026
विद्यालयों को दिए गए निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से विशेष अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने संस्थानों में अध्ययनरत पात्र अल्पसंख्यक मेधावी छात्राओं को समय पर आवेदन करने के लिए जागरूक करें और उनका मार्गदर्शन करें। उन्होंने कहा कि समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने से बजट की मांग ससमय की जा सकेगी, जिससे कोई भी पात्र बालिका इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।