Breking-यहाँ वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर खाई गिरा 2 की मौत तीन घायल

0
ख़बर शेयर करें -

 

चमोली जिले की बिरही निजमूला सड़क पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में जंहा दो लोगों की मौत हो गयी है। वंही तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की ओर से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार जोशीमठ ब्लॉक के करछी गांव निवासी करण सिंह पुत्र जगत सिंह, देव सिंह पुत्र श्याम सिंह, गोविंद सिंह पुत्र जगत सिंह, गंगा सिंह पुत्र गौर सिंह और बलवीर सिंह पुत्र हुकुम सिंह गौंणा भैरव मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे। इस इस दौरान अगुड पुल के समीप वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर खाई में जा गिरा।

 

 

 

 

 

 

जिससे वाहन में सवार करण सिंह और देव सिंह की मौत हो गयी है। जबकि अन्य लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्कयू कर जिला चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया है।

 

 

 

 

 

 

बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी दुर्घटना की सूचना के बाद घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुचे घटना पर दुख जताया। वही दुर्घटना में घायलों के प्रथमिक उपचार के बाद घायलों की गम्भीर स्थिति को देखते हु हायर सेंटर रेफर किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

लेकिन हर बार की तरह दम तोड़ती स्वास्त्य ब्यवस्था के बीच 108 के इंतज़ार में 1 घायल ने दम तोड़ दिया जिससे परिजनों में खासी नाराजगी देखने को मिली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *