Breking अल्मोड़ा यहाँ घर के अंदर फटा गैस सिलेंडर फिर हुआ…

0
ख़बर शेयर करें -

 

सोमेश्वर के बसोली में गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई. देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया.

 

 

 

 

 

सोमेश्वरः अल्मोड़ा के सोमेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसोली में शनिवार दोपहर बाद एक घर में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई. घटना में घर में रखा तमाम सामान, नकदी, जेवरात, बिस्तर, कपड़े और जरूरी कागजात जलकर राख हो गए.ताकुला पुलिस चौकी के अंतर्गत बसोली में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई.

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बसोली में बालम सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय देव सिंह नेगी शनिवार दोपहर अपने घर में खाना बना रहे थे. उन्होंने गैस चूल्हे में खिचड़ी पकाने के लिए रखी थी. इस बीच वह बाहर बर्तन धोने के लिए गए. उस दौरान घर के अंदर कोई नहीं था, तभी घर के अंदर गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई.

 

 

 

 

 

आग का रूप इतना विकराल था कि बक्से के अंदर रखे कपड़े, ज्वेलरी और 60 हजार रुपए से अधिक की नकदी भी जलकर राख हो गई. इसके अलावा बालम के तमाम पेंशन के कागजात तथा अन्य दस्तावेज भी जलकर राख हो गए. घर का बिस्तर, कपड़े आदि भी अग्निकांड में स्वाहा हो गए.

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

कुल मिलाकर उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि घर में एक दूसरा सिलेंडर भी था, जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला और आग पर काबू पाया. क्षेत्रीय उप राजस्व निरीक्षक प्रवीण रावत ने बताया है कि उन्होंने तथा चौकी पुलिस और गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने मौका मुआयना किया है.

sources by social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *