Big News कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर केंद्र सरकार का रिटायरमेंट उम्र व पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव

0
ख़बर शेयर करें -

 

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही केंद्र सरकार रिटायरमेंट की उम्र बढ़ा सकती है। साथ ही साथ सरकार पेंशन की राशि भी बढ़ा सकती है।

 

 

दरअसल, ये प्रस्ताव प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति की ओर से जारी किया गया है। समिति द्वारा प्रस्ताव में काम करने वाले लोगों की उम्र सीमा बढ़ाए जाने की बात कही गई है। इसके साथ ही समिति ने यह भी कहा है कि यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम देश में लागू किया जाना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा

 

 

 

 

रिपोर्ट के अनुसार, इस सुझाव के तहत कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 2000 रुपये का पेंशन दिया जाना चाहिए। आपको बता दें कि आर्थिक सलाहकार समिति ने देश में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था करने की सिफारिश की है। स्किल डेवलपमेंट भी है जरूरी

 

 

 

 

 

 

 

रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे कौशल विकास किया जा सके। इस प्रयास में असंगठित क्षेत्र, दूरदराज के इलाकों में रहने वाले, रिफ्यूजी, प्रवासियों को भी शामिल किया जाना चाहिए जिनके पास ट्रेनिंग हासिल करने के साधन नहीं होते हैं, लेकिन उनका ट्रेंड होना जरूरी है। वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 की रिपोर्ट

 

 

 

 

गौरतलब है कि वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 के अनुसार, साल 2050 तक भारत में करीब 32 करोड़ सीनियर सिटीजन हो जाएंगे। यानी कि देश की आबादी का करीब 19.5 फीसदी व्यक्ति सेवानिवृत्त की कैटेगरी में या जाएंगे। साल 2019 में भारत की आबादी का करीब 10 फीसदी या 14 करोड़ लोग सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *