Big Breaking:हल्द्वानी में डबल मर्डर से दहशत: गल्ला मंडी के पास युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या
एंकर :हल्द्वानी मंडी परिसर के अंदर गल्ला मंडी के पास युवक और युवती के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण जा रहा है आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है,एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया दोनों के सर को पत्थर से कुचला गया है इसलिए पहचान नहीं हो पाई है लेकिन दोनों के पास से पुलिस को आईडी मिली है ऐसे में दोनों की पहचान की जा रही है फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है जिसके द्वारा घटनास्थल के आसपास सैंपलिंग की जा रही है पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
बाइट : मनोज कत्याल एसपी सिटी।
