Big breaking :-आखिर अंडरग्राउंड इनामी यूट्यूबर ने दिल्ली में किया सरेंडर, अब पुलिस देहरादून में करेगी ‘खातिरदारी’

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

अंडरग्राउंड इनामी यूट्यूबर ने दिल्ली में किया सरेंडर, अब पुलिस देहरादून में करेगी ‘खातिरदारी’

 

 

 

देवभूमि उत्तराखंड में खुलेआम सड़क पर शराब पीने के मामले में आरोपी 25 हजार का इनामी यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया है।

 

 

 

 

 

अब देहरादून पुलिस भी कटारिया को दून लेकर आएगी। बॉबी कटारिया पर दिल्ली में फ्लाइट में सिगरेट पीने का मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

 

मामला 10 अगस्त का है,जब बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। यूट्यूबर सड़क पर ट्रैफिक के बीच शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

 

 

 

 

पता चला कि यह वीडियो उसने 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर फिल्माया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

पूरे मामले में उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। पिछले दिनों पुलिस ने गैर जमानती वारंट हासिल कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू किया,

लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया। दबिश के बाद पुलिस ने उसके कुर्की वारंट हासिल करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *