Big breaking :-­निगम, आयोग और परिषदों में जल्द बांटें जाएंगे दायित्व:- मुख्यमंत्री

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश कार्यसमिति में कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को विभिन्न निगम, आयोग और परिषदों में जल्द दायित्व बांटें जाएंगे।

हालांकि, इससे पहले संगठन से भी राय-मशविरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी पद रिक्त हैं, उनमें पार्टी के समर्पित सिपाहियों की जगह दी जाएगी। स्वाभाविक है कि इससे सरकार के कामों में और तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

कैबिनेट में रिक्त तीन पदों को भरने के सवाल पर सीएम धामी बोले कि इस पर पार्टी हाईकमान को फैसला लेना है। जब भी उचित समय आएगा, कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस संकेत से माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में अभी कुछ वक्त लग सकता है।

 

 

उधर, मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मंत्रि परिषद विभाग ने विभिन्न निगम, आयोग और परिषदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ ही सदस्यों के रिक्त पदों का ब्योरा जुटा लिया है। कुछ संवैधानिक पदों को छोड़कर बाकी लगभग 115 पद पिछले एक साल से खाली हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय ने अभी यह सूची नहीं मांगी गई है, लेकिन विभाग ने ऐहतियात के तौर पर तैयारियां कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *