बिग बॉस फेम प्रियंका चौधरी पर लगा चोरी का इलज़ाम, जानिए क्या है पूरा मामला

0
ख़बर शेयर करें -

बिग बॉस 16 की मशहूर कंटेस्टेंट प्रियंका चहर चौधरी को तो हम सब काफी अच्छे से जानते ही है। प्रियंका चहर चौधरी बिग बॉस रियलिटी शो में अपनी दबंगई और फैशनेबल पर्सनैलिटी दिखाकर लोगो के दिलो पर राज करती नज़र आयी साथ ही उन्हें लोगो ने वोटो के साथ खूब प्यार भी दिया।

 

 

आपको बता दे की इन दिनों प्रियंका चहर चौधरी मुश्किलों में फांसी हुई नज़र आ रही हैं। डिजाइनर इशिता गुप्ता ने प्रियंका पर ड्रेस का डिज़ाइन चुराने और स्टाइल को कॉपी करने का गंभीर आरोप लगाया हैं। इशिता गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट्स करके प्रियंका को कठघरे में खड़ा कर दिया है साथ ही इशिता ने प्रियंका को ऑब्सेस्ड लेडी भी बताया है।

 

 

मिली हुई जानकारी के अनुसार इशिता का आरोप है कि उन्हें हैरेस किया गया है। इतना ही नहीं उनके 30 हजार पाउंड्स इंड‍ियन करंसी में तकरीबन 31 लाख कीमत के कपड़े चुराए गए। इशिता गुप्ता के पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *