बागेश्वर जिलाकार्यालय में भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी का 43वा स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से मनाया

0
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर जिलाकार्यालय में भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी का 43वा स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से मनाया। जिले के सभी ब्लाक, तहसील एवं जिला मुख्यालय पार्टी कार्यों में पार्टी का झंडा फहराया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के भाषण सुने।

 

 

 

 

जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फरस्वान के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिलाप्रभारी बिनोद बल्दिया, एवं प्रदेश महामंत्री मीना गंगोला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के नीति एवं पार्टी द्वारा दिए गए दिशा निर्देश को कर्मठता से पूर्ण करने को कहा गया। इस अवसर पर सभी मुख्य वक्ता जिला प्रभारी, प्रदेश महामंत्री, जिलाध्यक्ष, एवं महामंत्रियों ने जनसंघ से बीजेपी तक के सफर पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आज पार्टी के पास 18 हजार करोड़ पंजीकृत कार्यकर्ता है।

 

 

 

 

 

जिसके लिहाज पर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इधर स्थापना दिवस पर गरुड़ में जिला महामंत्री घनश्याम जोशी के नेतृत्व में ब्लाक कार्यालय के स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नीति पर चर्चा की गई। जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह ने अपने गृह क्षेत्र में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के नीति को घर घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की बात कही। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, संजय परिहार, नवीन परिहार, खड़क टंगड़िया, रमेश तिवाड़ी, नंदन रावल, बहादुर खाती, पुष्कर सिंह, कुंदन सिंह, किसन सिंह, भंडारी हरीश, रावत लक्ष्मी दत्त पाण्डेय अनीता देवी, ठाकुर मेहरा आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

वहीं बागेश्वर। भाजपा के स्थापना दिवस पर जिला प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री गंगोला ने पत्रकारों से वार्ता की गई। वार्ता में उन्होंने पार्टी के विचार धारा एवं सरकार की नीतियों के बारे में बताया।
प्रेस से वार्ता करते हुए प्रदेश महामंत्री मीना गंगोला ने कहा कि आज भाजपा ने देश को मजबूती की ओर लेजाने का कार्य किया है। भाजपा द्वारा निरंतर विकास कार्य को गति दी है। महंगाई पर सवाल पूछने पर प्रदेश महामंत्री ने अगल बगल झांकते नजर आई। जिसका उन्होंने मुफ्त गैस एवं मुफ्त राशन की बात करते हुए सरकार की उपलब्धि बताई। वही जिला प्रभारी विनोद वल्दिया ने कहा कि आज भाजपा विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है। जिसके कारण आज भाजपा देश एवं विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। विचारों की लड़ाई पर सवाल पूछे जाने पर वह अपने बयानों से यूटर्न लेते नजर आए। जिसके बाद उन्होंने स्थापना दिवस पर अपने बात रखते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी चुनाव के लिए तैयारी करने को कहा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फरस्वान, महामंत्री संजय परिहार, दीपा आर्या, उमा बिष्ट, धीरेंद्र परिहार, आदि मौजूद थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया।

रिपोटर हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *