पुलिस लाइन बागेश्वर में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के मनोरंज उत्साहवर्धन फिट रहने हेतु किया गया बाॅलिबाल टूर्नामेंट का आयोजन
पुलिस लाइन बागेश्वर में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के मनोरंज उत्साहवर्धन फिट रहने हेतु किया गया बाॅलिबाल टूर्नामेंट का आयोजन
बागेश्वर पुलिस खेल और आराम में करो खेल का चुनाव*
*क्यों कि*
*खेलों द्वारा विकसित होता शरीर तथा*
*स्वास्थ्य पर पड़ता इसका अच्छा प्रभाव*
पुलिस लाइन बागेश्वर में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के मनोरंजन/उत्साहवर्धन/फिट रहने हेतु किया गया बाॅलिबाल टूर्नामेंट का आयोजन
* पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर अमित श्रीवास्तव के निर्देशन/अध्यक्षता में एवं पुलिस उपाधीक्षक,बागेश्वर श्री शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन, उत्तम स्वास्थ्य, मनोरंजन एवं अपने कर्तव्यों के साथ-साथ पुलिस जवानों को मानसिक तनाव से दूर रखने व फिट रखने हेतु पुलिस लाइन बागेश्वर में बाॅलिबल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें थाना/चौकी/पुलिस शाखाओं फायर स्टेशन द्वारा प्रतिभाग किया गया। पुलिस लाइन बागेश्वर एवं फायर स्टेशन बागेश्वर के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें फायर स्टेशन बागेश्वर टीम को विजेता घोषित किया गया।*
पुलिस जवानों द्वारा काफी जोश और उत्साह के साथ खेल में प्रतिभाग किया गया।
*विजेता टीम:*
फायर स्टेशन बागेश्वर।
*उपविजेता टीम*
पुलिस लाइन बागेश्वर।
*विजेता/उपविजेता टीमों को पुलिस अधीक्षक, महोदय द्वारा ट्राफी/पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।*
**इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, द्वारा कहा गया कि खेल हम सबके लिए अत्यन्त आवश्यक एवं लाभदायक है, इससे हमें जीतने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए पुलिस जवानों को भी ड्यूटी के साथ-साथ स्वयं को तनाव से दूर रखने फिट व स्वस्थय रहने के लिए खेल अत्यन्त आवश्यक है, इसलिए समय-समय पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन, उत्तम स्वास्थ्य, मनोरंजन हेतु खेलों का आयोजन किया जायेगा।*
*इस दौरान निम्न अधिकारीगण उपस्थित रहे।*
➡️ पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर शिवराज सिंह राणा।
➡️ पुलिस उपाधीक्षक, कपकोट श्री अशोक कुमार सिंह।
➡️पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री अंकित कंडारी।
➡️ प्रतिसार निरीक्षक, श्री शिवराज सिंह बिष्ट पुलिस लाइन बागेश्वर।
एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया