बागेश्वर पुलिस उपाधीक्षक बीट कर्मचारियों आपदा से सम्बन्धित गये निर्देश
पुलिस उपाधीक्षक, महोदय बागेश्वर द्वारा कोतवाली बागेश्वर में नियुक्त कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर ई-बीट बुक/आपदा उपकरणों की दी गयी जानकारी।
पुलिस अधीक्षक, महोदय बागेश्वर श्री अमित श्रीवास्तव के निर्देशन में आज दिनांक: *10.10.22* को *पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री शिवराज सिंह राणा द्वारा* कोतवाली बागेश्वर में नियुक्त बीट कर्मचारियों को बीट/आपदा से सम्बन्धित निम्नलिखित जानकारी/दिशा निर्देश दिये गये-
➡️बीट में नियुक्त प्रत्येक कर्मचारी को अपनी बीट सम्बन्धी पूरी जानकारी होनी चाहिए जैसे बीट क्षेत्र की कुल निवासरत जनता, सीनियर सिटीजन, हिस्ट्रीशीटर आदि।
➡️ अपनी बीट बुक में सम्बन्धित बीट क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी अंकित की जाय।
➡️बीट क्षेत्र में कुल कितने सत्यापन किये गये, कितने प्रार्थना पत्रों की जांच की गई, कितनी सी0एल0जी0बैठकें की गयी आदि की जानकारी रखने हेतु बताया गया।
➡️सम्बन्धित बीट कर्मचारी अपनी बीट क्षेत्र के सीनियर सिटीजनों की कुशलता के बारे में जानकारी प्राप्त करते रहें।
➡️अपनी बीट क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों, ग्राम प्रहरी, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, डिजीटल वालंटियर्स धार्मिक स्थलों के संचालकों/प्रबन्धकों आदि से सम्पर्क बनाये रखें।
➡️ अपने बीट क्षेत्र में भ्रमड़ करते रहें।
इसी क्रम में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को आपदा से निपटने हेतु आपदा उपकरणों की जानकारी दी गई। महोदय द्वारा *“उत्तराखण्ड पुलिस एप”* से सम्बन्धित जानकारी दी गई व उसमें आने *वाली शिकायतों, सत्यापनों आदि का समय से निस्तारण कर,
ऐप का प्रचार-प्रसार भी करने हेतु निर्दशित किया, जिससे लोग आसानी से सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें,* इसके अतिरिक्त डायल 112 में आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाय, जिससे पीड़ित को कम समय से पुलिस सहायता मिल सकें।
रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया