बागेश्वर जनपद में नहीं बचेगा शैडो एरिया, शीघ्र बीएसएनएल द्वारा स्थापित किए जाएंगे 32 टॉवर

0
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर
जनपद में नहीं बचेगा शैडो एरिया, शीघ्र बीएसएनएल द्वारा स्थापित किए जाएंगे 32 टॉवर।

 

 

 

 

 

दूरस्थ एवं शैडो एरिया में संचार व्यवस्था सुचारू करने के लिए बीएसएनएल द्वारा 32 टॉवर स्थापित किए जाएंगे। जिलाधिकारी रीना जोशी ने राजस्व एव बीएसएनएल के अधिकारियों की बैठक लेते हुए टॉवरों हेतु संयुक्त रूप से स्थान चयन करते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें भारत सरकार व उत्तराखंड शासन को शीघ्र भेजे जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

 

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के कपकोट तहसील में 19 टॉवर, बागेश्वर व काण्डा में 04- 04 तथा गरूड़ में 05 टॉवर लगायें जाएंगे, जिस हेतु उन्होंने बीएसएनएल व राजस्व अधिकारियों को तुरंत सर्वे कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टॉवर स्थापित करने का 500 दिवस का लक्ष्य रखा गया है,

 

 

 

 

 

 

इसलिए वन भूमि का चयन न किया जाए, क्योकि इस प्रक्रिया में समय लगता है। जिलाधिकारी ने जेटीओ बीएसएनएल को निर्देश दिए कि वे 32 टॉवरों की सूची विद्युत विभाग को भी उपलब्ध करायेंगे ताकि विद्युत विभाग भी टॉवरों में विद्युत संयोजन हेतु पूर्व तैयारियां कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, उपजिलाधिकारी हरगिरि, पारितोष वर्मा, राजकुमार, मोनिका, अधि0अभि0 विद्युत मोहम्मद अफजाल, जेटीओ हेमंत जोशी, तहसीलदार पूजा शर्मा, दीपिका आर्या, तितिक्षा जोशी आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *