सेना की तोपखाना रेजीमेंट में पहली बार शामिल हुईं पांच महिला अधिकारी, अब चलाएंगी तोप और रॉकेट

0
ख़बर शेयर करें -

भारतीय सेना ने पहली बार अपनी तोपखाना (आर्टिलरी) रेजीमेंट में पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया है। तोपखाना रेजीमेंट में शामिल होने वाली महिला अधिकारियों ने शनिवार को चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। 

सैन्य सूत्रों ने बताया कि तोपखाना रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट महक सैनी, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे, लेफ्टिनेंट अदिति यादव और लेफ्टिनेंट पायस मुद्गिल समेत पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया गया है।

भारतीय सेना ने पहली बार अपनी तोपखाना (आर्टिलरी) रेजीमेंट में पांच महिला अधिकारियों को शामिल किया है। 

चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर की गई है तैनाती 

सैन्य सूत्रों ने बताया कि पांच महिला अधिकारियों में से तीन को चीन के साथ लगती सीमाओं पर तैनात टुकड़ियों में नियुक्त किया गया और दो अन्य महिला अधिकारियों को पाकिस्तान के साथ अग्रिम सीमा के समीप ‘‘चुनौतीपूर्ण स्थानों’’ पर तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *