अल्मोड़ा इस नगर नगर पंचायत अध्यक्ष ने दी चेतावनी नगर पंचायत कार्यालय में होगी तालाबंदी

 

द्वाराहाट। नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह ने अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति को लेकर 13 जून से नगर पंचायत कार्यालय में अनशन व तालाबंदी की चेतावनी दी है।

 

 

 

 

जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में साह ने कहा है कि नगर पंचायत में लंबे समय से अधिशासी अधिकारी की स्थायी नियुक्ति नहीं होने से विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।सरकार की तरफ से संचालित स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास, पीएम स्वनिधि आदि योजनाओं के क्रियान्वयन में भी दिक्कत हो रहीं है।

 

 

 

 

 

कहा कि शासन द्वारा भिकियासैंण के ईओ को वेतन आहरित करने के लिए चार्ज सौंपा गया है। जबकि नगर पंचायत में तैनात अधिशासी अधिकारी संजीव मलहोत्रा को शासन की ओर से निलम्बित कर डीएम कार्यालय अल्मोड़ा अटैच किया गया है। निलंबन के बाद ईओ द्वारा हाईकोर्ट में वाद दायर किया गया है। जो कि हाईकोर्ट में विचारधीन है।

 

 

 

 

चेयरमेंन ने पत्र में कहा है कि 12 जून तक अधिसासी अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने पर 13 जून से सभासदों के साथ मिलकर नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी व अनशन शुरू कर दिया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

sources by social media

Advertisement