Almora News:विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का अल्मोड़ा में हुआ शुभारंभ,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया रवाना

0
ख़बर शेयर करें -

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कल विकास भवन में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन के जरिए केंद्र सरकार की 17 महत्वपूर्ण योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।रवाना किया गया वाहन सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला ब्लॉक पहुंचा और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। वाहन में लगी स्क्रीन के माध्यम से भी लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

🔹देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों और गारंटियों को पूर्ण करने के उद्देश्य से अल्मोड़ा के सभी क्षेत्रों में लोगों को लाभान्वित करने के लिए इस संकल्प यात्रा को रवाना किया गया है।केंद्र और राज्य सरकार हमेशा गरीबों और वंचितों के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में लाने और 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण अभियान है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:नगर के चीन खान मोहल्ले में घर में घुसा सांप,सांप घुसने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों मैं मचा हड़कंप

🔹उत्तरकाशी टनल हादसे पर बोली रेखा आर्य

उत्तरकाशी टनल हादसे पर मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटना पर लगातार समीक्षा कर रहे हैं, जबकि पीएम मोदी भी नजर रखे हुए हैं। टनल में फंसे मजदूर सुरक्षित हैं, सरकार मजदूरों को बाहर निकालने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही टनल से सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देश विदेश की ताजा खबरें सोमवार 20 अक्टूबर 2025

🔹बागेश्वर में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

बागेश्वर में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया।इसी बीच जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट और विधायक पार्वती दास मुख्य रूप से मौजूद रहीं। यह वाहन 402 ग्राम सभाओं में भ्रमण कर योजनाओं का वृहत प्रचार प्रसार करेंगे. विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों और वंचितों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शुरू की गई है।इस यात्रा का उद्देश्य सर्वप्रथम उन वंचित लोगों को लभान्वित करना है, जो सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *