Almora News:​एसएसजे विश्वविद्यालय: कुलपति प्रो. बिष्ट ने किया परीक्षा मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं की कॉपियां जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र संचालित है। आज उक्त केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने किया।   इस अवसर पर मूल्यांकन केंद्र के प्रभारी प्रो अनिल कुमार यादव (अधिष्ठाता अकादेमिक) ने मूल्यांकन कार्य की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीनपानी बाईपास ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

कुलपति प्रो बिष्ट द्वारा केंद्र में मूल्यांकन कार्य और अन्य व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान मूल्यांकन केंद्र के सहायक मूल्यांकन प्रभारी डॉ राम चन्द्र मौर्या, डॉ मनमोहन कनवाल, डॉ अरविंद यादव, डॉ सुशील भट्ट, डॉ नीरज, हरेंद्र सिंह, नीरज सिंह सहित  अन्य सहायक प्रभारी, सहायकों के साथ शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement