Almora News:पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज मजखाली में विद्यार्थियों को पढ़ाया जागरुकता का पाठ,महिला सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद स्तर पर चलाए जा रहे वृहद जागरूकता अभियान के क्रम में आज दिनांक- 16.02.2024 को प्रभारी निरीक्षक रानीखेत हिमांशु पंत द्वारा म0कानि0 रितु के साथ राजकीय इंटर कॉलेज मजखाली में छात्र छात्राओं व स्टॉफ को साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि आजकल आए दिन साइबर क्राइम की घटनाएं हो रही है,

साइबर ठगों द्वारा विभिन्न तरीकों से भोले- भाले लोग जो जागरूक नहीं है, उनको साइबर ठगी का शिकार बनाकर उनका पैसा हड़प लिया जाता है, इनसे कैसे बचा जा सकता इस बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक करते हुए अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में 'ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन' के तहत बड़ा एक्शन: SOG ने ₹1.83 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा

बालिकाओं को महिला सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए महिला संबंधी अपराधों, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, गुड टच/ बैड टच आदि की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया में किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया, साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित गौरा शक्ति फीचर के बारे में बताकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया और 🆘 बटन की उपयोगिता की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित किया गया।

इसके उपरांत उत्तराखण्ड पुलिस एप की सुविधाओं, हेल्पलाईन नंबर 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर-1090 सहित हेल्प डेस्क नंबर की जानकारी देकर किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।