Almora News:सीवर लाइननिर्माण कार्य के चलते शिखर होटल से आरा मशीन तक एक माह आवाजाही रहेगी बंद

उत्तराखंड पेयजल संसाधन निगम की ओर से नगर में सीवर लाइन निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते शिखर होटल से आरामशीन तक तीसरे फेज का कार्य किया जाना है। प्रशासन ने निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्था विधिवत रहेगी।

🔹वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पाएगी

प्रशासन के मुताबिक नगर में शिखर तिराहे से जाखनदेवी-आरामशीन तक सीवर लाइन बिछाई जानी है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड पेयजल संस्थान निगम का कहना है कि कार्य पूरा करने में करीब एक माह का समय लग सकता है। इस अवधि में मार्ग से वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पाएगी।

🔹दो जनवरी से निर्माण कार्य शुरू 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 22 से 28 अक्टूबर तक सजेगा 'जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026', देशभर के कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति की छटा

एसडीएम ने बताया कि इस सबंध में जनप्रतिनिधियों, व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन, होटल एसोशिएसन के साथ हुई बैठक में शीतावकाश के दौरान सीवर लाइन बिछाने की बात पर सहमति बनी थी। सहमति के आधार पर विभाग की ओर से दो जनवरी से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य आरामशीन से शुरू होकर शिखर तिराहे के पास खत्म होगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को समय रहते कार्य पूरा करने के लिए व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं, जिससे तय समय में निर्माण कार्य पूरा किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ​पिथौरागढ़ आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0: समयबद्ध और सुव्यवस्थित हों सभी व्यवस्थाएं, कलेक्ट्रेट में डीएम ने ली समीक्षा बैठक ​

शिखर तिराहे से आरामशीन तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है। एक माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान मार्ग में पर चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी-फोटो- 15 एएलएम 14पी- परिचय- जयवर्धन शर्मा, एसडीएम सदर अल्मोड़ा।

Advertisement