Almora News:दन्या पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के तहत पनवानौला बाजार में चलाया जन- जागरूकता अभियान
श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/ काँलेजों/ नगर/ कस्बा /ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक 08.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या श्री दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में उ0नि0 श्री कमित जोशी द्वारा सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत पनवानौला बाजार में टैक्सी चालकों व आम जनमानस को यातायात के नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों को Good Samaritan स्कीम के बारे में अवगत कराते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करें और टैक्सी चालकों को वाहनों में निर्धारित सवारियां ही बैठाने हेतु बताया गया।
इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप, डिजिटल अरेस्ट, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभावों व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर जैसे- डायल 112, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, आपदा हेल्पलाइन नंबर 1070 के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। साथ ही सभी को बिना पुलिस सत्यापन किराएदार नहीं रखने की अपील की।
