Almora News:सीडीओ ने विधि संकाय के सभागार का किया निरीक्षण, निर्वाचन कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल पर व्यवस्थाओं को परखा

आज गुरुवार को सीडीओ ने एसएसजे विवि के विधि संकाय स्थित सभागार का स्थलीय निरीक्षण किया।लोक सभा सामान्य निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इस दौरान उन्होंने सभागार में बैठने की व्यवस्था, बिजली, पानी, प्रसाधन समेत अन्य व्यवस्थाओं को परखा और कमियों को दुरस्थ करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

सीडीओ आकांश कोंडे ने कहा कि प्रशिक्षण सत्रों के निर्विघ्नन रूप से आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विवि के सभागार में कार्मिकों की आयोजित होने वाले प्रशिक्षण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्थाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी कमियां हैं उन्हें समय से दुरुस्त किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में अलौकिक आस्था का केंद्र: ठंड के मौसम में खिलता है भगवान शिव का अतिप्रिय दुर्लभ 'ब्रह्म कमल'

निरीक्षण के दौरान डीडीओ एसके पंत, सीईओ अंबा दत्त बलोदी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता यूपीसीएल कन्हैया जी मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।