Almora News:छात्रों को बड़ी राहत, स्नातक दाखिलों के लिए फिर खुला समर्थ पोर्टल

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। छात्रों के एडमीशन और शुल्क जमा करने के लिए समर्थ पोर्टल को खोल दिया गया है। इससे प्रवेश से वंचित रह गए सैकड़ों छात्रों को राहत मिलेगी।

सरकार की ओर से समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एडमीशन की व्यवस्था की गई है। तय तिथि समाप्त होने के बाद समर्थ पोर्टल बंद कर दिया गया था। एसएसजे में परीक्षाएं और परीक्षाफल में देरी से कई छात्र एडमीशन नहीं करा पाए थे। इसका असर छात्र संघ चुनाव में भी पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा-गिरधारी विवाद पर बोले सीएम धामी: 'गुनहगार मर्जी से तय नहीं होगा, निष्पक्ष जांच के बाद होगी कार्रवाई'

अल्मोड़ा में ही 2600 छात्र मतदान से वंचित रह गए थे। छात्रों की परेशानी को देखते हुए ऑनलाइन पंजीकरण को 15 नवंबर और प्रवेश, काउंसलिंग, शुल्क जमा के लिए 20 नवंबर तक समर्थ पोर्टल को खोलने का निर्णय लिया है। इससे प्रवेश से वंचित रह गए छात्रों का राहत मिलेगी।

 

Advertisement