Almora News:अल्मोड़ा में आर्य समाज ने धूमधाम से मनाया दयानन्द बोध दिवस व महाशिवरात्रि
अल्मोड़ा में आर्य समाज ने धूमधाम से मनाया दयानन्द बोध दिवस व महाशिवरात्रि
अल्मोड़ा। आर्य समाज अल्मोड़ा द्वारा दयानन्द बोध दिवस एवं महाशिवरात्रि पर्व बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यज्ञ-हवन किया गया तथा भगवान शिव की महिमा पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महर्षि दयानन्द सरस्वती के विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखण्ड के पूर्व मंत्री दयाकृष्ण काण्डपाल ने महर्षि दयानन्द के जीवन, उनके वैदिक सिद्धांतों तथा आर्य समाज द्वारा देश में किए गए सामाजिक, शैक्षिक और धार्मिक सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानन्द का संदेश आज भी समाज को सही दिशा देने वाला है।
कार्यक्रम में यज्ञ के माध्यम से विश्व कल्याण की कामना की गई तथा शिव भक्ति से जुड़ी धार्मिक परंपराओं का महत्व बताया गया। इस अवसर पर आर्य समाज अल्मोड़ा के प्रधान दिनेश तिवारी, उपप्रधान मोहन सिंह रावत, गौरव भट्ट, सुखलाल, किशन सिंह, अर्जुन सिंह, मान सिंह सहित अनेक आर्य समाजी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र और समाज के उत्थान के संकल्प के साथ किया गया।
