Almora News:महिला थानाध्यक्ष ने बाल गृह किशोरी अधीक्षिका के साथ बैठक कर सुरक्षा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर की चर्चा साथ ही उपस्थित जनों को महिला सुरक्षा, साइबर के संबंध में किया जागरुक

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में दिनांक 18.08.2025 को निरीक्षक श्रीमती जानकी भण्डारी, महिला थानाध्यक्ष द्वारा राजकीय बाल गृह किशोरी बख अल्मोड़ा जाकर अधीक्षिका सुश्री मंजू उपाध्याय एवं उनके स्टाफ के साथ एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें किशोरियों के लिए सुरक्षित और सहायक वातावरण बनाया जाने के संबंध में चर्चा कर उनको बताया कि किशोरी गृह में काम करने वाले सुरक्षा कर्मियों को किशोरियों की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। किशोरियों को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के साथ-साथ महिला व बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारियां होने की आवश्यकताओं से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित सभी महिलाओं को नवीन कानूनों में महिला सुरक्षा प्रावधान,घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह एवं महिला अपराध, डायल-112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090 साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098 एवं आपदा हेल्पलाइन नम्बर-1070 के संबंध में विस्तृत जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *