Almora News :नगर के टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष की पत्नी ने घर के पास फांसी का फंदा लगाकर दी जान

0
ख़बर शेयर करें -

नगर के दुगालखोला में टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष की पत्नी ने घर के पास अपने रेस्टोरेंट में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। 42 वर्षीय सुनीता बिष्ट पत्नी गणेश बिष्ट अपने दो बच्चों के साथ दुगालखोला में रहती थी। सुनीता के पति टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष हैं। शुक्रवार रात दस बजे खाना खाकर सुनीता सामान लाने की बात कहकर रेस्टोरेंट चली गई। काफी देर होने पर बच्चों ने इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। लोग सुनीता को ढूंढते हुए रेस्टोरेंट पहुंच गए। वहां सुनीता का शव टिन शैड में बनाए कुंडे से बनाए फंदे से लटका मिला। इससे लोगों में हड़कंप है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों की पुष्टि के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सुनीता की मौत के बाद परिजनों में कोहराम है। प्रभारी कोतवाल सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *