Almora News:धारानौला क्षेत्र के कालिका मंदिर के पास पिंजरे में फंसा तेंदुआ,वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़कर पहुंचाया रेस्क्यू सेंटर

0
ख़बर शेयर करें -

धारानौला क्षेत्र के कालिका मंदिर के पास लगाए गए पिंजरे में बुधवार रात एक तेंदुआ फंस गया। वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुलदार को सुरक्षित पकड़कर रेस्क्यू सेंटर पहुंचा दिया।

🌸पकड़ा गया गुलदार नर है, जिसकी उम्र करीब पांच वर्ष बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही बढ़ गई थी। रिहायशी इलाकों और मंदिर के आसपास तेंदुए के दिखने से लोगों में भारी दहशत का माहौल था। खासकर रामलीला और नवरात्र महोत्सव के दौरान लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। ग्रामीणों और नगरवासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की थी। इसी क्रम में लगाए गए पिंजरे में गुलदार फंस गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण: पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को मिलेगा पद्मभूषण सम्मान

गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी वन विभाग की टीम ने इसी क्षेत्र से एक मादा गुलदार को पकड़ा था। लगातार दो तेंदुओं के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि आसपास के क्षेत्रों में अभी और तेंदुओं के देखे जाने की सूचनाएं मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​सीएम धामी ने किया एसएसजे विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण, उच्च शिक्षा को मिली बड़ी सौगात

वन विभाग के उप वन संरक्षक दीपक सिंह ने बताया कि पकड़े गए गुलदार को मेडिकल जांच के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घबराने के बजाय सतर्क रहें और अकेले सुनसान इलाकों में न जाएं। विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं ताकि त्योहारों के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *