Almora News:अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, गजेंद्र मेहता बने अध्यक्ष

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जिला जजी में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यहां जिला बार एसोसिएशन निर्वाचित अध्यक्ष गजेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, महिला उपाध्यक्ष विभा पांडे, सचिव विनोद फुलार, उपसचिव चंदन सिंह बगड़वाल, कोषाध्यक्ष रमा शंकर नैनवाल समेत 14 कार्यकारिणी सदस्य को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला जज श्रीकांत पांडे, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान ने किया।  इस अवसर पर बार एसोसिएशन चुनाव समिति के अध्यक्ष पंकज लटवाल, चामू सिंह गस्याल, सिंकदर पावर, गोविद सिंह पिल्खवाल,जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल, दर्शन रावत, महेश परिहार, तारा चंद्र जोशी, जगत सिंह रौतेला, मुरली मनोहर भट्ट, देवाशीष नेगी, कुंदन भंडारी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता   निवर्तमान अध्यक्ष श्री महेश परिहार जी ने और कार्यक्रम का संचालन चुनाव समिति के अध्यक्ष श्री पंकज लटवाल ने की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *